अमेरिका में इन्वेंट्री बढ़ने से कच्चे तेल पर दबाव दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल का भाव 1% से ज्यादा गिरकर 77 डॉलर के करीब पहुंच गया। वहीं सोने में हल्की कमजोरी नजर आ रही है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SENCO GOLD और THIRUMALAI CHEMICALS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।