बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार किसी बॉम्ब से कम नहीं होता, जो किसी पर कभी भी फूट जाता है. इसी बीच ईशा मालवीय ने अपनी कैप्टंसी का फायदा उठाते हुए और अनुराग डोभाल को बचाते हुए ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस 17 के घर से बेघर कर दिया है. हालांकि अब तक यह एपिसोड सामने आया नहीं है. लेकिन एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवाले ईशा मालवीय के फैसले से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं.
सामने आए प्रोमो में की शुरुआत में रवीना टंडन, क्रिसमस सेलिब्रेशन पर अब्दू रोजिक के साथ बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में एंट्री करती हैं. वहीं स्टेज पर खूब मस्ती देखने को मिलती है. वहीं प्रोमो के दूसरे हिस्से में चार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से बिग बॉस रुल्स ब्रेक के आधार पर अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए और घर से इविक्ट करने की जिम्मेदारी ईशा मालवीय को देते हैं, जिसमें चेहरा देखकर ही लग रहा है कि ईशा, ऐश्वर्या का नाम लेती हैं.