राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग आम जनता से फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे ही कुछ फ्रॉड्स के बारे में हमने इस हफ्ते की शुरुआत में बताया था. इसमें Amazon पर राम मंदिर प्रसाद के नाम पर मिठाइयां बेचे जाने की जानकारी भी थी. इसे लेकर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने Amazon को नोटिस जारी किया था. CCPA ने ये नोटिस ‘अयोध्या राम मंदिर प्रसाद’ के नाम से बेची जा रही मिठाइयों के लिए जारी किया था. CCPA ने ये कार्रवाई CAIT की एक शिकायत के आधार पर की थी. ऐमेजॉन ने राम मंदिर प्रसाद की लिस्ट को अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव कर दिया है. साथ ही सेलर के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है.सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने राम मंदिर प्रसाद के नाम पर बेची जा रही मिठाई को लेकर नोटिस जारी किया था. इसके लिए CCPA ने ऐमेजॉन से 7 दिनों में जवाब मांगा था. CCPA ने कहा था कि अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.