जालंधर में लंबे समय तक अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले एस एस पी नवजोत सिंह माहल ने एक बार फिर से पंजाब पुलिस का नाम रोशन किया है। एस एस पी माहल ने अब एस पी D रविंद्र पाल सिंह संधू की बनाई टीम की मदद से डरग रैकेट का पर्दाफ़ाश करते हुए चार तस्करों को क़ाबू किया है। जिनके पास से पुलिस ने 50 लाख डरग मनी सहित 1 किलो 600 ग्राम हैरोईन,अफ़ीम बरामद की है। आरोपियो के साथ महिला भी तस्करी में शामिल थी।पकड़े गए तस्कर पुशपिंदर सिंह,अमित चौधरी,जगरूप कौर व जगदीप सिंह को क़ाबू किया है। जिनके ख़िलाफ़ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है।