एमसीडी में AAP की बड़ी जीत, बीजेपी को बेदखल कर किया कब्जा

दिल्ली नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है. आप ने एमसीडी से भाजपा को बेदखल कर दिया. आप ने 250 में से 134 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिलीं. कांग्रेस को केवल 9 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें हासिल हुईं. तीनों निकायों के परिसीमन के बाद पहली बार दिल्ली में 250 वार्ड के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर कहा, मैं आपको बहुत बधाई देता हूं. चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है. आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है.

एमसीडी चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है. सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों की बैठक के बाद विजयी पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *