दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। 91 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।
आम आदमी पार्टी कार्यालय की छत पर स्टेज तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने की संभावना है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। 91 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।
पहाड़गंज से बीजेपी प्रत्याशी मनीष चड्ढा वार्ड नंबर 82 से जीतने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर निकले। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। कुछ दूरी पर जाने पर प्रत्याशी खुद समर्थकों के साथ नाचने लगे।
अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर कोंडली विधानसभा के वार्ड घरोली 194 से आप की प्रियंका गौतम और कल्याणपुरी वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम जीत के बाद।
वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश गोयल 36वीं बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले वह पांच बार लगातार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे।
वसंतकुंज में भाजपा के जगमोहन ने जीत दर्ज की है। वहीं, कोंडली के वार्ड नंबर 193 से भाजपा की मुनेश डेढा ने जीत दर्ज की है।
जैसे-जैसे नतीजे आते जा रहे हैं पार्टियों के समर्थकों का उत्साह देखने लायक है वहीं पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करने करनी पड़ रही है।
सुल्तानपुरी से आप के टिकट पर बॉबी किन्नर की जीत
करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से प्रत्याशी महेश कुमार 7200 से जीते। टैंक रोड की ही दूसरी सीट वार्ड नंबर 83 से उर्मिला गौतम 6061 वोटों से जीती। यह दोनों प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के हैं। कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर खुशी में झूम रहे हैं। सुल्तानपुरी से आप के टिकट पर बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की है>