एजाज खान की निशानदेही पर एनसीबी की छापेमारी

मुंबई एनसीबी ने बीती रात अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में एक टीवी एक्टर के घर पे छापेमारी की, इस छापेमारी में एनसीबी ने कई प्रकार के ड्रग्स भी बरामद किए हैं. हालांकि छापामारी करने पहुची एनसीबी की भनक लगने से कुछ मिनट पहले ही एक्टर अपने घर से फरार हो गया. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया अभिनेता एजाज खान से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई. एक्टर के साथ उस घर मे एक विदेशी महिला भी रहती थी वो भी फरार है. NCB दोनो एक्टर और विदेशी महिला की तलाश कर रही है. आपको बता दें कि एनसीबी ने कोर्ट में कहा था कि पिछले दिनों ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए  शादाब बटाटा और एजाज खान के बीच संबंध मिले हैं. एनसीबी ने कहा कि हमें व्हाट्सएप चैट्स मिले हैं, वाइस नॉट्स मिले हैं जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि ड्रग्स मामले में एजाज खान संलिप्त हैं.एनसीबी ने कोर्ट में ये भी कहा कि वह दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती हैं. वहीं ये भी कहा गया कि  एजाज एक प्रभावशाली व्यक्ति है और वे अपने रसूख का  इस्तेमाल गलत कामों के लिए कर रहे हैं. वहीं एजाज के वकील ने कोर्ट में कहा कि “एजाज के घर से कोई ड्रग्स नही मिली है. जो दवाइयां मिली हैं जब्त की गई हैं वे उनकी पत्नी की है. वहीं एनसीबी और एजाज के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने एजेंसी की मांग को मानते हुए एजाज की 3 दिन की कस्टडी की मंजूरी दे दी. जिसके बाद एजाज खान अब तीन दिन तक एनसीबी की कस्टडी में रहेंगे. एनसीबी को उम्मीद हैं कि अब कई और बड़ी हस्तियों ड्रग्स कनेक्शन का पर्दाफाश होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *