जालंधर, (संजय शर्मा)-हंसराज महिला महाविद्यालय बीबीए सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। गीतांजलि ने 350 में से 255 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरिका ने 251 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती मीनू कुंद्रा, श्रीमती सविता महेंद्रू, श्रीमती रितु बाहरी और सुश्री सोनल भी उपस्थित थे।