इस बार नाइट कर्फ्यू के कारण होटलों व रेस्तरां में नववर्ष का जश्न रहेगा फीका

जालंधर ,(विशाल )-पंजाब में नाइट कर्फ्यू के कारण होटलों व रेस्तरां में नववर्ष का जश्न देखने को नहीं मिलेगा। आम तौर पर होटल प्रबंधक एक महीने पहले ही न्यू ईयर पार्टी की तैयारियां करनी शुरू कर देते थे। प्रबंधकों को उम्मीद थी कि सरकार नाइट कर्फ्यू में ढील दे सकती है लेकिन एक दिन पहले ही कैप्टन सरकार ने कोरोना वायरस के दूसरे फेज के कारण पंजाब में नाइट कर्फ्यू एक जनवरी तक बढ़ा दिया है।31 दिसंबर की रात कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दिन का होटल प्रबंधक कारोबार के लिहाज से खौसतौर पर इंतजार करते थे। नए साल के कार्यक्रमों से उनकी आमदनी आम दिनों के मुकाबले चालीस प्रतिशत ज्यादा होती थी। एक होटल व रेस्तरां आम दिनों में प्रतिदिन पचास से एक लाख रुपये का कारोबार करता था। वहीं, नए साल वाले दिन कारोबार डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुंच जाता है। पहले ही कोरोना की गंभीरता के कारण होटल इंडस्ट्री का कारोबार बीस प्रतिशत तक सिमट गया है।नए साल को यादगार बनाने के लिए होटल में पार्टी रखी जाती थी। पार्टी में एंट्री के लिए शहरवासियों के कपल पास की सुविधा रखी जाती थी। । रात को दस बजे का कर्फ्यू लगने से होटल व रेस्तरां प्रबंधकों ने न्यू ईयर पार्टी की प्लानिंग नहीं की है।कोरोना समय में होटल व रेस्तरां बंंद हो गए थे। स्टाफ अपने गांव में चले गए थे। वही कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एक जनवरी तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है। नए वर्ष वाले दिन भी कारोबार ना के बराबर रहेगा। इस बार कोरोना के कारण न्यू सेलिब्रेशन फीका रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *