इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में रच दिया इतिहासक्रिकेट टीम ने बुधवार को जिम्बाब्वे पर 23 रन की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे फार्मेंट में 150 जीत दर्ज करने वाली पहली टी20ई टीम बनकर इतिहास रच दिया. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक लगाया जबकि वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की जिससे भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20ई मुकाबले में हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली. यह भारत की 150वीं टी20ई जीत थी – जो इस प्रारूप में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है. पाकिस्तान 142 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड 111 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (105) और दक्षिण अफ्रीका (104) हैं.