नई दिल्ली, टी-20 और टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज पर है. भारत ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से मात दी और इसके बाद टी-20 सीरीज में भी 3-2 से शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने ये बड़ा चैलेंज होगा कि पहले वनडे में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए. आइए देखते हैं पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है