आलिया भट्ट जब बेबी को लेकर हॉस्पिटल से निकलीं, रणबीर बच्ची को गोद में लिए दिए दिखाई

आलिया भट्ट बेटी को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। उनकी नन्ही परी रणबीर की गोद में थी। बेबी के साथ नए मम्मी-पापा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटोज में आलिया के चेहरे पर मां वाली रौनक के चर्चे हैं। आलिया और रणबीर बच्ची को लेकर वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वे जल्दी अपने नए कृष्णाराज बंग्लो में पहुंचेंगे। जहां बच्ची के लिए अलग से खूबसूरत सा स्पेस बनवाया गया है।आलिया भट्ट ने बीते 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के साथ वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। हॉस्पिटल के बाहर उनकी गाड़ी को पपराजी ने घेर लिया लेकिन बेबी की झलक नहीं दिख पाई। बच्ची रणबीर की गोद में थी। रणबीर के साथ आलिया की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। वह बेटी को गोद में लिए रणबीर को प्यार से निहारती दिख रही हैं। अभी रणबीर-आलिया अपने पुराने घर में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही वे कृष्णाराज बंग्लो में शिफ्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *