जालंधर,-(विशाल)- आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए शनिवार को जागरूकता वैन रवाना की गई। वहीं, डीसी घनश्याम थोरी ने बैठक करके अधिकारियों को इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के निर्देश दिए।सरकार की ओर से बनाए गए स्मार्ट कार्ड धारक, पीले कार्ड धारक, मान्यता प्राप्त पत्रकार, छोटे व्यापारी, लेबर कार्ड होल्डर व जे-फार्म धारक किसानों को यह सुविधा दी जा रही है। इस योजना के अधीन अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, सेवा केंद्रों में अपना आधार कार्ड साथ लेकर आने का आह्वान किया। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. ज्योति शर्मा, एसएमओ अशोक थापर, डा. गुऱमीत लाल, डा. मुकेश वर्मा के अलावा नोडल अधिकारी एसडीएम गौतम जैन, एसडीएम राहुल सिधु, विनीत कुमार व संजीव शर्मा मौजूद थे