हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert downey jr) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में ‘आयरनमैन’ (Iron man) का रोल प्ले करने वाले इस एक्टर के दुनियाभर में चाहने वाले हैं, लेकिन रॉबर्ट आमिर खान (Aamir Khan) के फैन हैं. ‘लगान’ (Lagan) फिल्म रॉबर्ट को इस कदर पसंद आई कि उन्होंने भी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के काम का लोहा मान लिया. रॉबर्ट को अधिकतर लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि ‘आयरन मैन’ के नाम से जानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर सुपरहीरो फिल्म ‘आयरन मैन’ के लिए पहली पसंद नहीं थे. रॉबर्ट के 56वें बर्थडे पर थ्रोबैक स्टोरी सामने आई है.