आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश सरकार को SC का नोटिस

पटना, बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को नोटिस जारी किया है। औ जवाब देने को कहा है। आज सुप्रीम कोर्ट में जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुनवाई हुई थी। वहीं मनीष कश्यप केस में सुप्रीम कोर्ट ने केसों को क्लब करने की याचिका को खारिज करते हुए संबंधित हाईकोर्ट में मामला ले जाने को कहा है।11 मई को नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने के मिशन पर मुंबई जा सकते हैं। जहां वो उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। बागेश्वर बाबा पर बिहार में सियासत जारी है। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि जब अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती है तो फिर बागेश्वर सरकार की क्यों नहीं। गया में बालू निकालने के दौरान हादसा, गड्ढे में डूबे तीन भाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *