जालंधर,( विक्रम )-लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार,गौरी, गणोश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमति माला जाप कर आज की मुख्य यजमान मोहिंदर चोपड़ा से पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतिया डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जाति का उत्थान तभी हो सकता है जब वह अपने सदकर्मों से ईश्वर की भक्ति करता है और गुरु का आशीर्वाद ग्रहण करता है। उन्होंने कहा कि हर आदमी की एक सोच होनी चाहिए वह इस संसार में क्यों आया है। हर जीव को अपनी अच्छाई प्रदर्शित नहीं करनी चाहिए। बल्कि पापों का व्याख्यान करना चाहिए। उन्होंने सृष्टि की रचना, मानव जाति के लिए शास्त्रों के महत्व बारे में भी बताया। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा धर्म होता है। सच के रास्ते पर चलकर ही असली व आत्मिक खुशी मिलती है। इस खुशी का अनुभव केवल सच के रास्ते पर चलने वाला ही जान सकता है। उन्होंने कहा कि शुरू में सच्चाई के रास्ते पर चलना भले मुश्किल लगता है, अनेकों प्रकार की रूकावटें आती है, लेकिन आखिर में जीत सच्चे इंसान व सच्चाई की ही होती है। संतों की संगत व सत्संग में आने से सच्चाई के रास्ते पर चलने की शिक्षा मिलती है। झूठ व विकारों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।