आंदोलन का समर्थन करने वाली विदेशी हस्तियों को भारत सरकार का जवाब

केंद्र के लाए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन को अब विदेशी हस्तियां भी समर्थन दे रही हैं। ऐसे लोगों को विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है और साफ कहा है कि सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और कमेंट्स से लुभाने का तरीका न तो सही है और नही यह जिम्मेदाराना है। बता दें कि अमेरिकी पॉप सिंगर रिहान और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में बयान दिए थे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘भारत की संसद ने पूरी चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कानून पास किए थे। ये कानून किसानों को बड़ा बाजार मुहैया कराएंगे और उनके लिए अपनी फसल बेचना पहले से आसान होगा। ये कानून पारिस्थितिक और आर्थिक रूप से स्थायी खेती का रास्ता भी साफ करते हैं। भारत के किसानों के एक छोटे से हिस्से के मन में कानूनों को लेकर कुछ संशय हैं। उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए भारत सरकार ने उनके प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ताएं की। केंद्रीय मंत्री बातचीत में शामिल हुए और 11 दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। सरकार ने यहां तक कि कानूनों को रोकने का भी प्रस्ताव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *