जालंधर, परमदेवा माता वैष्णो मंदिर कपूर पिंड, नजदीक झंडुसिंघा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए कलश से अक्षत प्रसाद स्वरूप एवं निमंत्रण पत्र झण्डूसिंगा वासियों को मे वितरित करने हेतु भरी संख्या में युवा, महिलाएं बच्चे हाथों में भगवा ध्वज साथ ढोल नागाड़ो बजा कर जय श्री राम राम लला हम आएंगे दर्शन कर के जायेंगे के जयकारों के साथ को घर घर में जाने का निमंत्रण दिया व प्रसाद के रूप में अक्षत भेंट किये गए इस अवसर पर मोहल्ला वासियों ने श्री राम भगतों का फूलों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की अयोध्या से पूजित अक्षत श्री राम का प्रसाद व उनकी और से निमंत्रण है इसको राम भगत घर घर पहुंचाएंगे और कहा 22 जनवरी को सभी राम भगत अपने घरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं और कहा की 22 जनवरी को झण्डूसिंघा बस्ती के राम भगत परिवार सहित श्री परमदेवा माता वैष्णो मंदिर में जो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा उसे बड़े परदे पर 11 बजे लाइव दिखाया जायेगा और कहा जन जन को रामलला के प्राण प्रितष्ठा की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सचखंड वासी महाराज परमदेवा माता जी गद्दीनशीन जसविंदर कौर अंजू ने कहा की बड़ी ख़ुशी की बात है की मर्यादा पुरषोतम भगवान् राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है जिस से पुरे भारतवासियों में ख़ुशी की लहर है और उन्होंने कहा की सभी को इस कार्यक्रम में मिल जुल कर करना चाहिए ताकि पुरे विश्व में पता चले की राम जी के मदिर निर्माण की देशवासियों में कितनी ख़ुशी है। इस अवसर पर निरकार सिंह, डॉ वनीत शर्मा, मोनू, गुरदेव सिंह, पवन, अशोक, रंजीत, सुरिंदर काका, मास्टर जोगिन्दर सिंह, साहबी, लक्की, संदीप, राकेश, गोविन्द, अमन, शिन्दा, प्यारी, दलबीर कौर, जसमीत, मंजीत कौर, बक्शो, कुलविंदर, जसविंदर रानी आदि भारी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।