अमेरिका : आर बॉनी ग्रेब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स 2022, हरनाज संधू ने पहनाया ताज

New Orleans : 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ, यहां मिस यूनिवर्स 2022 ब्यूटी पेजेंट का ऐलान किया गया और यह खिताब अमेरिका की आर बॉने ग्रेब्रिएल ने जीता है। जबकि फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। दुनियाभर की 84 कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए आर बॉनी ग्रेब्रिएल ने यह ताज अपने नाम किया। इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें यह ताज पहनाया। बता दें कि वेनेज़ुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन, यूएसए की आर बॉने ग्रेब्रिएलऔर डॉमिनिक रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज टॉप 3 में पहुंचीं। वहीं भारत की ओर से दिविता राय मैदान में थीं, जो टॉप 16 में तो अपनी जगह बना पाईं लेकिन टॉप 5 में शामिल नहीं रहीं।
बता दें कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भी काफी खास है। इस बार मिस यूनिवर्स को पहनाए जाने वाले ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ रखा गया है। इसे मौवाड कंपनी ने बनाया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है वह संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए है। बता दें कि दिविता राय का जन्म 10 जनवरी 1998 को मैंगलोर (कर्नाटक) में हुआ था। 25 वर्षीय दिविता पेशे से आर्किटेक्ट और मॉडल हैं। साल 2022 में उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया था और इसके बाद मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधत्व करने मैदान में उतरी थीं। याद दिला दें कि दिविता राय को मिस दीवा यूनिवर्स 2022 का क्राउन 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधु ने पहनाया था।
याद दिला दें कि कॉस्ट्यूम राउंड में सोन चिरैया बन, दिविता ने सभी का ध्यान खींचा था और सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए थे।सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू इससे पहले देश को ये गौरव दिलवा चुकी हैं और उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। हरनाज संधू ने 12 दिसंबर 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। जबकि 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स एक अंतरर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत साल 1952 से हुई थी। मिस यूनिवर्स का पहला खिताब 1952 में अर्मी कूसेला ने जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *