NCB की पूछताछ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे. अभिनेत्री ने कहा कि सुशांत फिल्म के सेट और वैनिटी वैन में ड्रग्स लेते थे. हालांकि, खुद के ड्रग्स लेने की बात से श्रद्धा ने साफ तौर पर इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जिस ड्रग्स पार्टी को सुशांत सिंह राजपूत ने होस्ट किया था उसमें वो गई जरूर थीं लेकिन ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया. इस पार्टी का आयोजन फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज के बाद हुआ था.