अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या

KOLKATTA : झारखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कत्ल से पहले एक्ट्रेस के साथ बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया है। जब वह विफल हुए तो उन्होंने रिया कुमारी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
यह घटना पश्चिम बंगाल के हाईवे पर घटी है। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और 2 साल की बेटी के साथ कार से ट्रैवल कर रही थीं। प्रकाश ने 28 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे अपनी कार बग्नान के महेश खेड़ा ब्रिज के करीब रोकी। इसी दौरान कुछ बदमाश उनके साथ लूटपाट करने लगे, तभी एक्ट्रेस बदमाशों को रोकने का प्रयास करने के लिए बीच में आईं और अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जहां रिया की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने रिया कुमारी का शव बराबद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंडस्ट्री ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खो दिया जिसने आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *