भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर के मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित होने की खबर आ रही है। मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किरण खेर का फिलहाल मुंबई में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ में विशेष रूप से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनी किरण खेर की बीमारी के बारे में पता चला है। चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक, अभिनेत्री को इस बीमारी के बारे में पिछले साल पता चला, फिलहाल अभिनेत्री मुंबई में अपना इलाज करवा रही हैं।