अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश

BANARAS : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फंदा लागकर खुदकुशी कर ली है। बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस का शव फांसी से लटका मिला। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।
आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा का जन्म, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया, मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *