मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इस भव्य आयोजन में दुनिया भर के जाने-माने हस्तियों से लेकर राजनेता और खेल जगत के सितारों ने हिस्सा लिया. इसमें एमएस धोनी, केएल राहुल और महेला जयवर्धने जैसे बड़े नाम शामिल थे, जिन्होंने इस इवेंट को और भी खास बना दिया. इस शादी में टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल हुए