अगर विजय रूपनी,हर्ष सांघवी और भाजपा सहयोग ना करते तो हमारे बच्चो का वापिस आना मुश्किल था-ज्योति गुप्ता

जालंधर, (संजय शर्मा)-केंद्रीय विधानसभा के डकोया रामामंडी इलाके से गुजरात बॉक्सिंग खेलने गए अपने कोच के साथ 59 मे 18 बच्चे रामामंडी के थे|जो समुद्री तूफान के चलते गुजरात के द्वारिका जिले मे पांच दिन तक अपने कोच विवेक यादव के साथ फंसे रहे/जिनके परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के साथ हिंदू क्रांति दल के नेता मनोज नना के माध्यम से संपर्क किया जिसके बाद जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की द्वारा तत्परता दिखाते हुए पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपानी व गुजरात के होम मिनिस्टर हर्ष सांघवी से संपर्क किया|जिसके बाद द्वारका दिश जिले की पुलिस के सराहनीय प्रयासों से पोरबंदर रेलवे स्टेशन तक बस का विशेष प्रबंध करके बच्चो को छोड़ा गया|जो अब वापिस जालन्धर आ गए है|क्योंकि उस समय तूफान के चलते किसी भी प्रकार का कोई प्रबंध नही हो रहा था और गुजरात के प्रभावित इलाकों में आम जनता को ट्रैवल करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ था। भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन के प्रयासों से सभी 59 बच्चे अपने कोच सहित सकुशल लौट आए आज उन सभी बच्चों के अभिभावकों ने भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन वह भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी का विशेष धन्यवाद किया जिनके प्रयासों से आज सभी बच्चे अपने अपने परिवारों के साथ सकुशल हैं|भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुश्किल समय में देश विदेश में फंसे हर भारतीय की सुरक्षा और सुविधा के लिए मोदी सरकार व भाजपा हमेशा कार्य करती रही है और करती रहेगी।पहले भी मोदी सरकार ने रामामंडी इलाक़े से सऊदी अरेबिया मे फसे नौजवानो को वापस घर लाकर अच्छा संदेश दिया था।सरीन ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी विजय रुपाणी व गुजरात सरकार में होम मिनिस्टर हर्ष सांघवी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सब उनके प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया है|इस अवसर पर बच्चे के पिता ज्योति गुप्ता ने बताया की अगर विजय रूपनी,हर्ष सांघवी और भाजपा सहयोग ना करते तो हमारे बच्चो का वापिस आना मुश्किल था।इस अवसर पर हिंद क्रांति दल के नेता मनोज नन्ना ने कहा पंजाब भाजपा की सिफ़ारिश पर गुजरात भाजपा सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया उसके लिए भाजपा का धन्यवाद क्यूकी मुश्किल मे फसे लोगो का सहयोग करके भाजपा ने अच्छा संदेश दिया है।इस मौके भाजपा नेता डॉ राकेश रखेजा,सरदार जरनैल सिंह डिप्ला,श्रीमती लखविन्द्र कौर,सरदार गुरमीत सिंह,हरिंदर सिंह कहलों,सुभाष दलहोत्रा,राज कुमार,राहत,प्रिया,परवीन ,लकी ,नंदनी , अदितिया, हिमांशु गुप्ता,हैरी, आरव,मेहर,जोबन,अंशु,आकांक्षा,अनमोल,निधि आदि बच्चे एवं उनके परिवार हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *