अक्षर पटेल शतक से चूके, भारत ने पहली पारी में बनाए 400 रन

नागपुर टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारत ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए. भारत को पहली पारी में 223 रन की बढ़त मिली है. अक्षर पटेल 84 रन बनाकर आउट हुए वहीं रवींद्र जडेजा ने 70 रन की पारी खेली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली. इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी मुकाबले में कंगारुओं पर शिकंजा कस लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *