सीवरेज जाम से परेशान बस्ती पीर दाद के लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

जालंधर,(विशाल)-बस्ती पीर दाद के इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कमल विहार इलाके के लोगों ने करीब 15 दिन से चल रही सीवरेज प्रॉब्लम ठीक न होने पर मेयर जगदीश राज राजा और पार्षद अनीता अंगुराल के खिलाफ नारेबाजी की।लोगों ने कॉलोनी में इकट्ठे होकर मोमबत्तियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया और कहा कि शायद इसी तरीके से नगर निगम जाग जाए और समस्या का हल करें। इलाके के लोगों ने कहा कि सीवरेज की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी खड़ा हो रहा है और बीमारी फैल रही है।बार-बार पार्षद को समस्या का समाधान करने के लिए कह रहे हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। जानकारी मिलने पर पार्षद के पति बलबीर अंगुराल मौके पर पहुंचे जहां लोगों के साथ उनकी बहस हो गई। लोगों ने नाराजगी जताई तो पार्षद पति भड़क गए। हालांकि लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने जल्द मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सागर सहदेव, गौतम भार्गव, कमलजीत, मोहन ढल, दीपक, अनूप सरीन, परमिंदर सिंह, शैली खन्ना अनु चोपड़ा, पिंकी चोपड़ा, नीरज मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *