गुरुवार को गिरावट का दौर रहा. बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज का सेंसेक्स 104 अंकों की गिरावट के साथ 45,999 पर खुला, जबकि नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 13,488 पर खुला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.62 अंकों की गिरावट के साथ 45,959.88 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 50.80 अंकों की गिरावट के साथ 13,478.30 पर बंद हुआ. एफएमसीजी और मेटल के अलावा अन्य सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं. बीएसई मिडकैप और स्माॅलकैप में आधा-आधा फीसदी की गिरावट आयी है. कारोबार के दौरान सेंसेक्स गिरते हुए 45,685.87 तक चला गया. इसी तरह निफ्टी 13,399.30 के निचले स्तर तक चला गया. करीब 1209 शेयरों में तेजी और 1642 में गिरावट आयी.