जालंधर, (विशाल/रोज़ाना आजतक)-कोरोना का क़हर थमने का नाम नही ले रहा है। जालंधर शहर में शुक्रवार को भी कोरोना ने अपना प्रकोप दिखाया है। शहर में आज 206 कोरोना पॉज़िटिव मरीज सामने आए है।इससे पहले वीरवार को शहर में कोरोना के 243 पॉज़िटिव मामले मिले थे, जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।आज आए 206 नए पॉज़िटिव मरीज़ों में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला का टेस्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को अपनी जांच करवाने की बात कही है।इसके साथ-साथ जालंधर के टोयटा शोरूम (Toyota Showroom) और बेस्ट प्राइज (Best Price) में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शोरूम के 7 और बेस्ट प्राइज स्टोर के 15 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है।शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस कारण हर कोई चिंतित है। इसी के साथ जालंधर शहर में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या भी 7380 को पार कर गई है।