जालंधर, (संजय शर्मा/ रोजाना आजतक)-शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात तीसरी नाइट सीता स्वयंवर प्रस्तुत की गई। श्री राम और लक्ष्मण द्वारा भगवान शिव की पुजा अर्चना के नाइट का शुभारंभ किया गया। पोस्टमैन ( रजनीश कुमार) द्वारा विश्वामित्र (कृष्ण अरोड़ा) को राजा जनक का सीता के स्वयंवर का सन्देश दिया जाता है। मुनि राम और लक्ष्मण समेत स्वयंवर में जाते है वहाँ ओर राजे भी उपस्थित होते है। हरेक राजा द्वारा पूरी जोर आजमाइश की जाती है पर सब असफल होते है। इस दौरान राजा जनक ओर लक्ष्मण में तकरार होती है अंत मे प्रभु श्री राम द्वारा धनुष का चिल्ला चढ़ा कर स्वयंवर जीत कर सीता ( कार्तिक कुमार) के वरमाला डालते है। बहुत ही सुंदर व मधुर ध्वनि व संगीत में इस दृश्य का फिल्माकंन किया गया। धनुष टूटने की टंकार परशुराम तक पौंछती है वो तुरंत स्वयंवर स्थल पौंछते है वह पर लक्ष्मण ( अशोक जोन्द्रा) के टकराव होता है राम ( अमनदीप हैरी) अपने मीठे वचनों से परसुराम को प्रसन्न करते है। अंत मे बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले ह्रदय को चुने वाले गीत के साथ नाइट की समाप्ति होती है। नाइट का शुभारंभ सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती सुरिंदर कौर द्वारा रिबन काट कर किया गया। यहाँ डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल, अशोक जोन्द्रा, प्रधान हरजीवन गोगना, विकास भगत, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विशाल भला, सतनाम अरोड़ा, प्रवीण जैन, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, अमरीक सिंह मीका, प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत परवीन जैन उपस्थित थे।