नई दिल्ली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्ट अटैक आया है. वह इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. एंटरटेनमेंट वेबसाइट www.iwmbuzz.com ने इस खबर की पुष्टि की है. इस खबर पर अभी और जानकारी आनी बाकी है. बताते चलें कि बॉलीवुड में रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर किया था. कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं. हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) में डांस के जरिए रेमो डिसूजा दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए थे फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के लिए यह साल एक के बाद एक बुरी खबरें लेकर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब एक और दुखद खबर सामने आई है. यह खबर बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) के बारे में है.