उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1,08,980 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 1,06,345 ने परीक्षा दी और 88518 पास हुए हैं. 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा है.उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं में कमल सिंह चौहान और 12वीं में अनुष्का राणा ने टॉप किया है.
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 90.77 फीसदी पास हुए हैं. बालकों का पास फीसदी 88.20 और बालिकाओं का 93.25 फीसदी रहा.उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. लड़के 80.10 फीसदी और लड़कियां 86.20 फीसदी पास हुए.उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जारी होने जा रहा है. टॉपर्स के नामों की घोषणा होने वाली है, पिछले साल के टॉपर की बात करें तो 2024 में कक्षा 10 में, प्रियांशी रावत टॉपर राइख, 500 से 500 का पूरा स्कोर हासिल किया था. कक्षा 12वीं में टॉपर दो छात्रों, पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने साझा किया था, दोनों ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए और 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.