गोल्ड और सिल्वर के दाम में इजाफा देखने को मिला

देश की राजधानी दिल्ली में जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. वहीं चांदी के दाम में लगातार दो दिनों में 2000 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जिसकी वजह से चांदी की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गई है. वैसे आज डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं बीते 5 कारोबारी दिनों में डॉलर इंडेक्स में 0.30 फीसदी तक की कटौती देख चुके हैं. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमत में इजाफाा देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी के दाम किेतने हो गए हैं.

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपए में गिरावट के कारण मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 700 रुपए बढ़कर 79,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. सोमवार को कीमती धातु 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद स्तर से 700 रुपए बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मंगलवार को चांदी 1,300 रुपए की तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले सत्र में सफेद धातु 90,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *