
सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं बीती रात सुपरस्टार ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपने बर्थडे की पार्टी होस्ट की थी. सलमान खान के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए.सलमान खान ने अपने बर्थडे को मीडिया के साथ भी सेलिब्रेट किया. सुपरस्टार ने अपने पनवेल फार्महाउस के बाहर आकर मीडिया संग बड़ा सा केक काटा. सलमान इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में क्लीनशेव लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे.