नई दिल्ली/कोलकाता, (R.aajtak.com)-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को राज्यसभा से पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया। दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा से वह काफी दुखी हैं और घुटन महसूस कर रहे हैं। दिनेश त्रिवेदी मनमोहन सरकार में रेल मंत्री भी रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बीजेपी लगातार झटके पर झटका दे रही है। सुवेंदु अधिकारी के बाद बीजेपी ने टीएमसी को बड़ा झटका देने की तैयारी की आधारशिला शुक्रवार को रख दी। शुक्रवार को राज्यभा में अपने भाषण के दौरान तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।