लक्ष्मी नारायण मिलकर करेंगे वृषभ और कर्क सहित 5 राशियों को मालामाल

कल यानी 21 फरवरी दिन शुक्रवार है। और कल के दिन के स्वामी शुक्र राजयोग के साथ गुरु के साथ राशि परिवर्तन योग भी बनाएंगे। इस शुभ संयोग के साथ कल अष्टमी उपरांत नवमी तिथि को चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होते हुए संचार करेंगे और चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से कल विपरीत राजयोग भी बनाएंगे। इसके साथ ही कल हर्षण सहित कई अन्य योग भी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ वृषभ, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों को प्रदान करेंगे। इन्हें कल किन-किन मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा साथ ही कल के दिन को किन उपायों से शुभ बना सकते हैं। सब कुछ जानिए अब विस्तार से और देखिए कल किन-किन राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली। वृषभ राशि के लोगों के लिए कल का दिन बेहद ही सुखद और रोमांटिक होने वाला है। आपको कल भाग्य और परिश्रम के समावेश से लाभ मिलेगा। जो जातक फैशन डिजाइनिंग, कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन जातकों के लिए कल का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। प्रबंधन और अकाउंट से जुड़े जातकों के लिए भी कल का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आपके कारोबार का संबंध विदेश से है तो आपके लिए यहां लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है। आप कल राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी लाभ पा सकेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के लिहाज से छात्रों के लिए भी कल का दिन अनुकूल और प्रगति दायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में अथवा दीर्घकालीन निवेश के बारे में प्लान कर रहे हैं तो कल का दिन इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा। आप इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं। आपकी लव लाइफ भी कल सुखद और आनंददायक रहेगी। कर्क राशि के जातक कल आर्थिक मामलों में बेहद ही सावधानी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ेंगे जिसका इनको फायदा भी मिलेगा। आप अपने कारोबार व्यापार को विस्तार देने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस कार्य में भी आपको सफलता मिलेगी। कल के दिन कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने में आपको जीवनसाथी और परिवार के वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी कल कोई सकारात्मक खबर मिलने से खुशी होगी। बच्चों के दाखिले से संबंधित कार्यों के लिए अगर आप प्रयास में लगे हुए हैं तो इसमें आप कल सफल हो सकते हैं। आपको माता और मातृपक्ष से भी कल के दिन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलने का योग है। संतान के इच्छुक दंपति के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा। अच्छी बात यह रहेगी कि आप शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी को दिया हुआ उधर आपको वापस मिल सकता है। तुला राशि के जातकों के लिए कल भाग्य लाभ का संयोग बना रहा है। आपको अपने अटके और अधूरे कार्यों को पूरा करने का कल प्रयास करना चाहिए, आपके अपने प्रयास में सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। अच्छी बात यह रहेगी कि आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों और मित्रों से विशेष रूप से लाभ और सहयोग मिल पाएगा। आप कोई कारोबार या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपका दिन विशेष रूप से अनुकूल है। जो लोग शिक्षा अथवा शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं उन जातकों के लिए भी कल भाग्य अनुकूल स्थिति का निर्माण कर रहा है। आपको कल के दिन कुछ भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। जबकि वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल होने से गृहस्थी में सुखद माहौल मिलेगा। बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या का भी कल निदान होने से आप राहत महसूस करेंगे। कल का दिन मकर राशि के लिए सकारात्मक रहेगा। आप कल एक्टिव और सक्रिय नजर आएंगे और यही आपकी सफलता का राज भी रहेगा। आप कल अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको सहयोग और समर्थन भी प्राप्त होगा। आपकी उन्नति का भी कल योग बन सकता है। जो लोग बिजनेस करते हैं वह अपने कारोबार में लाभ लाभ पाने के लिए कल अतिरिक्त मेहनत करेंगे और इसका इनको शुभ परिणाम भी मिलेगा। विशेषतौर पर साझेदारी के काम से जो जातक जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आर्थिक सफलता मिलेगा और आप अपने कारोबार को विस्तार देने के प्रयास में भी सफल रहेंगे। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो कल आपको इसे वापस पाने के लिए प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में भी कल का दिन आपके लिए अनुकूल बन रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव या मनमुटाव चल रहा था तो वह भी कल दूर हो सकता है। आपके रिश्ते में प्रेम का संचार होगा, बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान होने से खुशी मिलेगी। कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी चतुराई और त्वरित निर्णय से कल लाभ पा सकेंगे। कोई काम जो आपका तकनीकी वजह से अटक रहा था वह भी कल पूरा हो सकता है। जो लोग गृह निर्माण के कार्य को पूरा करवाना चाह रहे हैं उनके लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा, आपके कार्यों में तेजी दिखेगी। जो जातक शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन,रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन विशेष तौर पर आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। सरकारी क्षेत्र में आपका कोई काम अटक रहा है तो वह भी कल पूरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में भी कल का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप भूमि से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं तो आपको इस मामले में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में महिलाओं को विशेष रूप से ससुर और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल रहने से गृहस्थी का माहौल सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से आप खुशी पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *