नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सोमवार (30 मार्च, 2026) को एमएलसी के पद से इस्तीफा दिया था. उनके इस इस्तीफे के बाद आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाया है. सुनील सिंह ने आज (मंगलवार) अपने सोशल मीडिया से इस संबंध में पोस्ट किया है.

हालांकि पोस्ट में कहीं भी नीतीश कुमार का जिक्र नहीं है लेकिन निशाना उन्हीं पर है. सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “छोटे पद का भी इस्तीफा ऑथराइज्ड पर्सन के सामने देना होता है, अतः जांच होनी चाहिए कि इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर असली है या नकली.”

आरजेडी की ओर से यह सवाल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि विधान परिषद में इस्तीफा पत्र जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी पहुंचे थे. नीतीश कुमार ने इस्तीफा पत्र उनके हाथों भिजवाया था. इसे स्वीकार भी कर लिया गया है. अब आरजेडी के इस बयान को सियासी तौर पर देखा जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *