अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) साल के पहले ही महीने में एक बार फिर टैरिफ अटैक के मूड में नजर आ रहे हैं. ईरान का मुद्दा हो या फिर ग्रीनलैंड पर कब्जे का, ट्रंप US Tariff को हथियार बनाते नजर आ रहे हैं. Greenland पर कब्जा करने के अमेरिका के प्लान पर कुछ देशों ने विरोध जताया, तो ट्रंप ने ऐसे आठ देशों पर 10% का टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे दी, इसके बाद ग्लोबल टेंशन एक बार फिर चरम पर है.
अमेरिका के निशाने पर आए इन 8 देशों पर 10 फीसदी टैरिफ एक फरवरी से लागू होगा. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर उन्हें ग्रीनलैंड नहीं मिल पाता है, तो फिर 1 जून से यह 10 फीसदी का टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा. विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे (Borge Brende) ने इसे लेकर बड़ी बात कही है और बताया है कि अगर US-EU में टेंशन खत्म न हुई तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर स्थिति में हालात हाथ से निकल सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम ही है.