गोल्ड होगा सस्ता! जल्द 12200 रुपये तक गिरेंगे सोने के दाम

सोने की कीमतें पहले ही अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 93,000 रुपये के स्तर पर है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने के भाव में बीच में 12,200 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने इसके लिए कई कारण भी बताये हैं। साथ ही आने वाले साल में सोने का भाव 1,37,000 रुपये तक जा सकता है। एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिलेगा। इस बढ़ोतरी में सोने में करेक्शन भी आएगा।

कमोडिटी एक्सपर्ट विशेषज्ञ किशोर नर्ने के मुताबिक सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए $3,200 प्रति औंस के आसपास वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है, लेकिन लंबे पीरियड में कीमतें और ऊपर जाएंगी। यानी, अगर इसे भारतीय रुपये में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत निकाले तो सोने का भाव 97,800 रुपये के आसपास रहने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *