बॉलीवुड में खूब नाम कमाया : बिपाशा बसु

अब ये 45 साल की हो गई हैं. जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है. इनकी हॉरर फिल्मों की भी काफी चर्चा रही है. अगर आपने अभी भी नहीं पहचाना तो चलिए हम बताते हैं. ये कोई और नहीं बल्कि बिपाशा बसु हैं. 7 जनवरी 1979 में जन्मी बिपाशा बसु की चलिए बताते हैं अफेयर, नेटवर्थ, पति और करियर को लेकर रोचक बातें.वैसे तो बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में हुआ लेकिन वह बंगाली परिवार से आती हैं.

उनकी परवरिश भी कोलकाता में हुईं. एक्ट्रेस के पिता के सिविल इंजीनियर तो मां होममेकर है. उनकी एक छोटी बहन विजेता है तो एक बड़ी बहन बिदिशा है.  बिपाशा के नाम का मतलब होता है डीप, डार्क और ख्वाहिश.पढ़ाई पूरी करने के बाद बिपाशा बसु मॉडलिंग में आईं. कुछ कंपीटिशन में उन्होंने जीत भी हासिल की. वह ‘सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड’ में इंडिया का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. बस मॉडलिंग करते करते वह फिल्मों में आ गईं. एक कार्यक्रम में विनोद खन्ना ने उन्हें देखा तो बेटे अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र में कास्ट करने की चाहत बयां की लेकिन तब बिपाशा ने वो ऑफर ठुकरा दिया था. फिर उन्हें मिली आखिरी मुगल नाम की फिल्म लेकिन ये फिल्म डिब्बा बंद हो गई. इसके बाद उन्होंने अजनबी फिल्म से डेब्यू किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *