नई दिल्ली, राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को बढ़ते देख कारोबारियों के लिए काम करने वाली संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने 15 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की मांग की है. कैट ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि दिल्ली में कम से कम 15 दिन का लॉकडाउन लगा जाए और दिल्ली की सभी सीमाओं पर कोरोना टेस्ट के इंतजाम किए जाएं, ताकि जल्द से जल्द संक्रमण की गंभीर स्थिति पर काबू पाया जा सके.