एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने हाल ही ‘रेडिट’ पर AMA (Ask Me Anything) सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। साथ ही अपनी निजी जिंदगी से लेकर करियर के बारे में भी बात की। इस दौरान दिव्या ने पति भूषण कुमार संग तलाक की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया। साथ ही बॉलीवुड के जहरीलेपन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा पड़ा है, जहां उन्हें उनके बीच से रास्ता निकालना है।
एक यूजर ने दिव्या खोसला से पूछा कि वह बॉलीवुड में फैले टॉक्सिक माहौल, जहरीलेपन और दिखावे को लेकर लगातार बढ़ते दबाव के बीच खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग कैसे रखती हैं, तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया।
दिव्या बोलीं, ‘मुझे खुद लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां चारों तरफ मगरमच्छ हैं, और आप उनके बीच से रास्ता बना रहे हैं। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी चीज है अपने आप के प्रति सच्चे रहना। मैं काम पाने के लिए अपनी आत्मा कभी नहीं बेचूंगी।’