मई से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप आज मंगलवार को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज सोने के भाव 440 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है हालांकि चांदी के दाम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 98 हजार के आसपास और चांदी के भाव 1 लाख पर ट्रेंड कर रहे है।
आज मंगलवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के अनुसार आज 29 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 89,950 , 24 कैरेट का भाव 98, 120 और 18 ग्राम सोने का रेट 73,600 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1 लाख रुपए चल रहा है।