Arvind Kejriwal के आरोपों पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आपकी सरकार ने कुछ नहीं किया तो घबराने की क्या जरुरत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने आज यानी रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन  को प्रवर्तन निदेशालय  जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है. केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब विधानसभा चुनाव  की वजह से ऐसा करने जा रही है. केजरीवाल का कहना है कि अभी चार राज्यों के चुनाव चल रहे हैं, तो रेड भी होंगे गिरफ्तारियां भी होंगी. पता चला है कि केंद्र की एजेंसियां सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार करने वाली हैं, लेकिन हमें डर नहीं है, अगर वे एजेंसियां भेजना चाहें, तो भेज सकते हैं. हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मुझ पर, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और हमारे 21 विधायकों पर पहले भी रेड हो चुकी है. कुछ नहीं मिला. अब फिर ये करना चाहते हैं, तो कर लें.” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार कर सकते हैं, क्या होगा, 4-5 दिन जेल में रहेंगे, बेल हो जाएगी, फिर बाहर आ जाएंगे, लेकिन हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं कि हाय रे मर गए. हमने कोई गलत काम नहीं किया.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *