जालंधर,(विशाल)-बूटा मंडी में अशोक नगर के रहने वाले नितिन अरोड़ा को गोली लगी थी।इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर मामले की तह तक पहुंच रही है। वहीं पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जुर्म में वाधा करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि बूटा मंडी के निकट एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया घायल को राहगीरों ने मदद देते हुए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार, सफेद रंग की स्विफ्ट कार में करीब आधा दर्जन हमलावरों ने बूटा मंडी के पास नितिन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए थे। उधर घायल नितिन अरोड़ा को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई