मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को

जालंधर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष सारांश संशोधन (एस.एस.आर.)-2027 के तहत योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर जालंधर जिले की फोटो मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज कर दिया गया है। इस मौके पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)- कम अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमनिंदर कौर द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियाँ और बिना फोटो मतदाता सूची की सी.डी. सौंपी गई।

इस मौके पर अपर डिप्टी कमिश्नर द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूचियों के विशेष सारांश संशोधन के शेड्यूल के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि आज मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची संबंधी दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएगी, जिनका निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल 15,25,450 मतदाता हैं, जिनमें 7,78,194 पुरुष, 7,47,203 महिला और 53 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने योग्य नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो नागरिक योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या करने वाले हैं, वे भारतीय निर्वाचन आयोग के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना वोट बनवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर 6, वोट कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 और मतदाता सूची में विवरण की शुद्धता या वोट स्थानांतरित करवाने के लिए फॉर्म नंबर 8 भरा जा सकता है। ये फॉर्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के माध्यम से या संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओ.) के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन दिया जा सकता है।

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन (एस.एस.आर.) प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रह सके।

इस मौके पर एस.डी.एम. जालंधर-1 उपिंदरजीत कौर बराड़, निर्वाचन तहसीलदार डॉ. दीपक राज और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *