तकिया लेने जापान चली गई CA; कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

भारत के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गर्दन दर्द से परेशान थी। लैपटॉप पर अधिक देर तक काम करने की वजह से उन्हें यह समस्या हो रही थी। उन्होंने इसके उपचार के लिए किसी डॉक्टर से मिलने की जगह जापान की यात्रा करना पसंद किया। वहां जाकर उन्होंने एक खास तकिया खरीदी। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये हैं। इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

सीए का कहना है कि यह बेहतर नींद और गर्दन के लगातार दर्द से राहत पाने के लिए यह एक निवेश है। विपनदीप कौर नाम की इन चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल की वजह से उनकी गर्दन पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने जापान यात्रा के दौरान अपने शरीर की बनावट और सोने की आदतों के हिसाब से खास तौर पर डिजाइन किया गया तकिया बनवाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यह तकिया निहोनबाशी में स्थित ‘निशिकावा’ की 400 साल पुरानी दुकान से खरीदा है।

विपनदीप ने इस तकिए को बनाने की प्रक्रिया के बारे में कहा कि जापान के ‘स्लीप एक्सपर्ट्स’ सबसे पहले ग्राहक की गर्दन की बनावट और सोने की जरूरतों को समझते हैं। इसकी शुरुआत गर्दन के माप लेने और सही कपड़े के चुनाव से होती है। इसके बाद ग्राहकों को अलग-अलग ऊंचाई वाले तकियों पर लेटने के लिए कहा जाता है। वह इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि यह तय कर सकें कि उनकी सोने की स्थिति के हिसाब से तकिए की सही ऊंचाई और सपोर्ट क्या होना चाहिए। माप लेने और जांच पूरी होने के बाद ही यह कस्टमाइज्ड तकिया तैयार किया जाता है। इस तकिए के अंदर ब्लैक बिन्चोटन चारकोल पाइप बीड्स भरे जाते हैं, जो गर्दन को सपोर्ट देते हैं। सोते समय ज्यादा आराम पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *