कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब 25 दिनों से दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार कर लिया। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी रेखा आर्या ने ही मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी मामले की विवेचना कर रही है।

एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। मामले की जांच कर रही एसआईटी कई दिनों ने साहू को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में साहू के नेपाल भागने का भी दावा किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें यूपी के झांसी से पकड़ा है। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *