बस्ती शेख में फिर खराब हुई पानी की मोटर, इलाके के लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

जालंधर, (संजय शर्मा): जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख स्थित बस्ती शेख के एक मोहल्ले में पानी की मोटर एक बार फिर खराब होने से इलाका निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी की मोटर साल में कई बार खराब हो जाती है, जिसके चलते उन्हें बार-बार पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है।

आज सुबह मोटर खराब होने के कारण इलाके में पानी की सप्लाई बाधित रही। सुबह से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि दिवाली का त्योहार नजदीक है और घरों में साफ-सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में पानी की सप्लाई बंद होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

वहीं, इलाका निवासियों की शिकायत मिलने पर स्थानीय पार्षद ने नगर निगम की टीम से संपर्क कर मोटर निकलवाने और उसकी मरम्मत का काम शुरू करवाया। अब लोगों को इंतजार है कि मोटर की मरम्मत कब तक पूरी होगी और इलाके में पानी की सप्लाई कब बहाल होगी।

इलाका निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि मोटर की बार-बार खराब होने वाली समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *