वाशिंगटन, अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने जीत हासिल की है। इन चुनावों में जीत हासिल करने वाले नेताओं के नाम पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम है।
पिया डंडिया ने फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता
पिया डांडिया अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। उन्होंने फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता है। वह भारतीय मूल की हैं। उन्होंने इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के मरीन वेटरन (पूर्व मरीन सैनिक) केसी अस्कार को हराया। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, हाई स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल डंडिया ने 51.9 प्रतिशत वोट हासिल किए और वह अमेरिकी कांग्रेस की नई भारतीय-अमेरिकी सदस्य बन गई हैं।
वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी असकर को 49.1 प्रतिशत वोट मिले। बता दें कि डंडिया के माता-पिता भारत से आकर अमेरिका में बसे थे। पिया ने कम आय वाले छात्रों के जीवन की दिशा बदलने के उद्देश्य से एक हाई स्कूल की स्थापना की थी, ताकि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की राह पर ले जाया जा सके।